Trending

babulal_salkhan

सालखन मुर्मू ने बाबुलाल मरांडी के एक बयान के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाया

रांची/जमशेदपुर: आदिवासी नेता व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने झारखंड में भाजपा की ओर से विपक्ष के नेता बाबुलाल मरांडी के खिलाफ जमशेदपुर के कदमा थाना में शनिवार (27 मार्च 2021) को एक शिकायत दर्ज करवाया है। मुर्मू को मरांडी के उस वक्‍तब्‍य पर आपत्ति है जिसमें उन्‍होंने कहा था : ‘आदिवासी जन्‍म से हिन्‍दू हैं’। शिकायत पत्र में मुर्मू लिखते हैं,  चूँकि बाबूलाल मरांडी ने   “आदिवासी जन्म से हिंदू हैं ” का सार्वजनिक वक्तव्य 7 मार्च 2021 को रांची में दिया फिर 14 मार्च 2021 को जमशेदपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों के समक्ष में दुहराया। जो संविधान के अनुच्छेद 19,21,25 का घोर उल्लंघन है। तथा हमें और हमारे आदिवासी समाज के साथ मानसिक एवं सामाजिक प्रताड़ना का ठोस सबूत है।अतः इसे FIR के रूप में स्वीकार किया जाए।  सालखन मुर्मू ने कहा है कि उन्‍होंने मरांडी को अपने वक्‍तब्‍य वापस लेने और माफी मांगने का वक्‍त दिया था जो पूरा हो गया है इसलिए मजबूरन उन्‍हें  यह शिकायत थाने में दर्ज करवाना पड़ रहा है। मुर्मू ने थाने से गुहार लगायी है कि उनके इस शिकायत पत्र के आधार पर FIR दायर करके संविधान/कानूनसंवत उचित कार्रवाई करें। 

Salkhan Murmu At Police Station
मुर्मू अपने शिकायत पत्र में आगे लिखते हैं, मैं, आदिवासी सेंगेल अभियान, एक सामाजिक संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। जो झारखंड बंगाल बिहार उड़ीसा असम आदि प्रदेशों में आदिवासी सामाज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है। जिसका सीधा सरोकार आदिवासी समाज के हितों से जुड़ा हुआ है। अतः आदिवासी समाज हित में यह FIR है। सेंगेल नेता और पूर्व सांसद मुर्मू ने अपने शिकायत पत्र के साथ मरांडी के कथित बयान वाले अखबारों की प्रति और अपने प्रेस विज्ञप्तियों की प्रति भी संलग्‍न किया है। अब देखना रोचक होगा कि झारखंड की पुलिस इस शिकायत पर आगे क्‍या करती है और बाबुलाल मरांडी की अगली प्रतिक्रिया क्‍या होती !

Scroll to Top