Trending

randhirsingh_agriMins

ग्रामीणों ने झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह को जबरन मंच से उतारा, धक्‍कामुक्‍की भी

देवघर : राज्य के कृषि मंत्री रणधीर सिंह को पारबाद गावं में लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने गावं में काली पूजा के दौरान होने वाले जागरण के लिए बनाए गये स्टेज से उतार दिया। ग्रामीणों ने मंत्री के विरोध में जम कर नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को देख मंत्री के साथ चल रहे पुलिस अधिकारियों ने सारठ थाना प्रभारी को हालात की जानकारी दी। जिसके बाद सारठ थाना से पुलिस कर्मी एवं अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों के इच्छा के विरूद्ध जागरण कार्यक्रम में मंच पर मंत्री के चढ़ने से स्थिति बिगड़ गई और उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों की भीड़ से कृषि मंत्री रणधीर सिंह सुरक्षित निकाल वहा से रवाना कर दिया। बताया जाता है कि मंत्री के काफिले पर लोगों ने पथराव भी किया, लेकिन किसी के घायल होने की अबतक सूचना नहीं है।

Scroll to Top