Trending

cong_jhar_alamgir

नोटबंदी के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस का रांची में प्रदर्शन 

रांची: नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को रांची स्थित आरबीआई कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को बर्बाद और तहस-नहस करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए। कांग्रेस इसे काले दिन के रूप में मना रही है।  इसी के तहत शुक्रवार को रांची स्थित आरबीआई के दफ्तर का घेराव करने का फैसला किया है। इसमें कई अन्य नेता भी शामिल होंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नोटबंदी के दो साल पूरे होने के मौके पर बृहस्पतिवार को मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘विपदा’ करार दिया है।

Scroll to Top