पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के विरुद्ध भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा दिये गए अमर्यादित वक्तव्य एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग करने के विरोध में अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा भाजपा और सांसद दुबे का पुतला दहन किया गया, साथ ही मांग की गई कि निशिकांत दुबे एवं भाजपा अध्यक्ष उक्त वक्तव्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। यदि ऐसा नहीं होता है तो पार्टी उग्र आन्दोलन की नीति अपनाएगी।
कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम एवं जिला सचिव सह केन्द्रीय सदस्य अन्तु तिर्की ने किया।
नेताद्वै ने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गया है। जनता 2019 में सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। आदरणीय गुरूजी पर किसी तरह की टिप्पणी सिर्फ गुरु जी का अपमान नहीं बल्कि तमाम झारखंडियों का अपमान है। झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा महुआ माजी, सुशीला एक्का, अफरोज
अंसारी, डॉ हेमलाल मेहता, लालजय शाहदेव, धर्मेन्द्र सिंह, आफताब आलम, रीना तिर्की, जावेद अख्तर, जनक नायक, मृत्युंजय कुमार, अजिज अंसारी, बबलु राम, फैयाज शाह, महादेव मुण्डा, दिलाक्रुश, सुहैल, संध्या गुड़िया, सुषमा हरदेवा, योगेन्द्र राम, अनुप कुमार, मुराद, पतरस तिर्की, हनिफ अन्सारी आदि शामिल थे।