फोटो:-वतन लौटे  प्रवासी मजदूर धनबाद स्टेशन परिसर में

मलेशिया में फंसे सात मजदूरों की हुई वतन वापसी, परिजनों में खुशी 

गिरिडीह: मलेशिया में फंसे गिरिडीह,  बोकारो व हजारीबाग जिले के 7 मजदूरों की वतन वापसी शुक्रवार हुई।वतन लौटते ही मजदूरों व उनके परिजनों के चेहरे में खुशी झलक पडी।बताते चलें कि 5 माह पूर्व अच्छी कमाई की लालच में  व सपना सकार करने को लेकर एक दलाल के माध्यम से टावर लाइन में काम करने के लिए मलेशिया गया था,जहां मजदूरों को वेतन नहीं मिलने से खाने पीने में परेशानी होने लगा और मजदूरों ने जब इसकी की जानकारी  एजेंट को मोबाइल पर देने की कोशिश की लेकिन  एजेंट मजदूरों का कॉल कभी रिसीव नहीं किया।वहीं  वापसी मजदूरों मे गिरिडीह बगोदर के दोंदलो गांव के बैजनाथ महतो हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के अलखरी के महेन्द्र महतो,बेडा हरियारा, मनोज महतो,तुलसी महतो, बोकारो जिले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग के राजेन्द्र कुमार महतो,घनश्याम महतो,केतवारी के लालचंद महतो शामिल है।इन मजदूरों  धनबाद से घर आने के लिए किराया व खाने के लिए पैसा नहीं था जो बिष्णुगढ के झामुमो के रोहित कुमार के सहयोग से घर पहूंचे। वहीं वतन लौटे मजदूरों ने प्रवासी ग्रुप के एडमीन  सिकन्दर अली व जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिये।

Scroll to Top