राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर आएंगी झारखंड

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दस जून को दो दिन के दौरे पर देवघर आ रही हैं। इस दौरान वे 11 जून को बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगी और देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने शुक्रवार को देवघऱ एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और एम्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधिक विभागों को व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बता दें कि 11 जून को देवघर एम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके पहले बैच के 50 छात्रों को राष्ट्रपति मेडल देकर सम्मानित करेंगी। यह समारोह एम्स के ऑडिटोरियम में होगा, जिसमें दोपहर करीब 2:30 बजे राष्ट्रपति के शामिल होने की संभावना है। एम्स प्रबंधन और राज्य सरकार मिलकर समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। ऑडिटोरियम की सजावट की जा रही है, जहां करीब 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह में एम्स की उपलब्धियों और सेवाओं का प्रेजेंटेशन दिखाया जाएगा, साथ ही पास आउट छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *