झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने कला, खेल और लोक कल्याण को समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य बताया है। उन्होंने राज्य के सामाजिक विकास में योगदान देने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे-बड़े प्रयास लोगों के जीवन में वास्तविक सुविधा लाते हैं। उनका यह संदेश एक्स सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया गया है।
कला समाज को जोड़ती है, खेल युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और जनहित के छोटे-बड़े प्रयास लोगों के जीवन में वास्तविक सुविधा ला सकते हैं। झारखण्ड में इन सभी क्षेत्रों में योगदान देना हमेशा संतोष का विषय रहा है।
झारखंड से चौथी बार निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए रिलायंस इंडस्ट्रीज के परिमल नथवानी ने राज्य में कला, खेल और जन कल्याण के कार्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के तहत रांची के बड़ाम-जराटोली और चुटू पंचायतों में उनके द्वारा कराए गए स्वास्थ्य, डिजिटल शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास कार्य उनके पिछले कार्यकालों की मिसाल बने हैं।
कला समाज को जोड़ती है, खेल युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और जनहित के छोटे-बड़े प्रयास लोगों के जीवन में वास्तविक सुविधा ला सकते हैं। झारखण्ड में इन सभी क्षेत्रों में योगदान देना हमेशा संतोष का विषय रहा है।
— Parimal Nathwani (@mpparimal) August 27, 2026
#झारखंडमेरीकर्मभूमि #JharkhandMeriKarmabhoomi #Jharkhand pic.twitter.com/m3k79Ohfyp

Leave a Reply