सिमडेगा में दो दिवसीय AI कार्यशाला आयोजित, सरकारी कार्यों में आएगी तेजी

सिमडेगा: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में सिमडेगा जिला प्रशासन द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा कर्मियों के लिए 10 और 11 सितंबर 2026 को दो दिवसीय AI कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण पहल के साथ सिमडेगा प्रशासनिक स्तर पर AI प्रशिक्षण आयोजित करने वाला राज्य का अग्रणी जिला बन गया है। इस कार्यशाला में ग्रामीण विकास विभाग के अधीन संचालित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिमडेगा उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक योजनाओं में प्रगति कर रहे जिले के लिए AI जैसी तकनीक प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और नागरिक-केंद्रित बनाने में मददगार साबित होगी। AI टूल्स के जरिए पदाधिकारी कम समय में जटिल कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे, जिससे आम जनता तक सरकारी सेवाओं की पहुंच और अधिक सुगम व प्रभावी होगी।

दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में JSLPS एवं GDI Partners के विशेषज्ञों द्वारा पदाधिकारियों को AI की बुनियादी अवधारणाओं और व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न AI टूल्स के प्रयोग के लिए ‘Hands-on Practical Sessions’ भी प्रदान किए गए।

तकनीकी मार्गदर्शन: GDI के विशेषज्ञ श्री अंशुल गुप्ता एवं सुश्री जान्हवी बहादुर।

समन्वय एवं सहयोग: JSLPS के राज्य स्तरीय पदाधिकारी श्री बिष्णु चरण परिडा, श्री अमित जैन, एवं श्री हेम राज।

कार्यशाला के समापन सत्र में सभी प्रतिभागी अधिकारियों और कर्मियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जिला प्रशासन का यह कदम सरकारी कार्यप्रणाली को आधुनिक, तेज और अधिक कुशल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

IPRD Jharkhand Avatar