भाजपा ने 36 राज्यों के प्रभारियों की सूची जारी की, संजय भाटिया को राजस्थान, बिप्लब देव MP और गजेन्‍द्र पटेल को झारखंंड की कमान


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों के नामों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इस नई सांगठनिक तैनाती में कई वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार, संजय भाटिया को राजस्थान का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है (जहां पहले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल जिम्मेदारी संभाल रहे थे)। वहीं, मध्य प्रदेश की कमान पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव को सौंपी गई है, जिन्हें डॉ. महेंद्र सिंह की जगह लाया गया है।

5 दिग्गज नेताओं को मिली दो-दो राज्यों की जिम्मेदारी
पार्टी ने अपने 5 प्रमुख नेताओं को दो-दो राज्यों में बड़ी भूमिका दी है:

स्मृति ईरानी: छत्तीसगढ़ और हरियाणा

राम माधव: तमिलनाडु और उत्तराखंड

अनिल एंटनी: नगालैंड (प्रभारी) और गोवा (सह-प्रभारी)

झारखंड: प्रभारी गजेंद्र पटेल
सह प्रभारी: सौरभ सिंह और श्रीमती निवेदिता सिंह

इसके अलावा तीन अन्य नेताओं को भी दो-दो राज्यों का प्रभार दिया गया है।

प्रमुख राज्यों में कमान और सह-प्रभारियों का समीकरण
बिहार में हरीश द्विवेदी को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व में 18 अगस्त को घोषित नियुक्तियों के तहत उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े, पंजाब में सतीश पूनिया और गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया था, जिन्हें इस सूची में शामिल रखा गया है।

संगठन के ढांचे में राज्यों की जरूरत के हिसाब से सह-प्रभारियों की तैनाती की गई है:

उत्तर प्रदेश: 1 प्रभारी (विनोद तावड़े) के साथ सबसे ज्यादा 4 सह-प्रभारी तैनात किए गए हैं।

महाराष्ट्र: बैजयंत जय पांडा (प्रभारी) के साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी बनाया गया है।

2-2 सह-प्रभारी वाले राज्य: असम, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु।

बिना सह-प्रभारी वाले राज्य: 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों (जैसे अंडमान-निकोबार, अरुणाचल, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा, चंडीगढ़ और दादरा नगर हवेली) में केवल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, वहां कोई सह-प्रभारी नहीं बनाया गया है।

admin Avatar