amitabh

अमिताभ बच्चन को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

मुंबई : अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता माना जाता है। उनकी गिनती सदी के महानायकों में होती है। अब उन्हें का सबसे बड़ा पुरस्कार भी मिल गया है। इस बिग बी को दादा साहेब फॉल्के अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। मंगलवार को इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की।

सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी

प्रकाश जावड़ेकर ने अमिताभ बच्चन को दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी प्रशंसा में चंद शब्द भी लिखे। उन्होंने लिखा कि दो दशकों तक पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को सर्वसम्मति से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। वह इसके लिए बिग बी को बधाई देते हैं।

बॉलीवुड पर अमिताभ ने किया राज

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में कामयाबी काफी आसानी नहीं मिली है। उन्हें शुरुआती दौर में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। एक के बाद एक उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद उन्हें कोई अपनी फिल्मों में लेने को तैयार नहीं था, तब प्रकाश मेहरा ने उन्हें प्राण के कहने पर जंजीर में मौका दिया। और उसके बाद तो अमिताभ ने इतिहास रख दिया। एंग्री यंगमैन की भूमिका में उन्होंने युवाओं के गुस्से को आवाज दी। लोग कह रहे हैं कि यह अवॉर्ड तो बिग बी को काफी पहले मिल जाना चाहिए था। काफी देर से मिला।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *