arjun-munda-welcome

दिल्ली से रांची पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्‍वागत किया भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने

दिल्ली से रांची पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जमकर स्वागत

रांची : केंद्र में जनजातीय मामले के मंत्री बनने के बाद शनिवार को रांची पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकताओं ने जमकर स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्सााह देखा गया। महानगर भाजपा कर्यकर्ता और खूंटी जिले के भी सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।

सभी ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से बिरसा चौक तक  उनका काफिला आगे बढ़ रहा था। गाड़ी में ही श्री मुंडा  का अभिवादन करते आगे बढ़ रहे थे। बाद गाड़ी के अंदर बैठ गये और उनका काफिला नगर की और रवाना हो गया। ऐसा कयास लगाया जा रहा था की मुंडा का काफिला प्रदेश कार्यालय में रुकेगा ,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहाँ भू उनके समर्थक उनका एक झलक पाने के लिए खड़े थे। एयरपोर्ट पर रांची की मेयर आशा  लकड़, मनोज मिश्र सहित कई भाजपा के कार्यकर्त्ता मौजूद  थे। 


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *