saryu-rai_raghubardas_nominated

जमशेदपुर पूर्व से सरयु राय और रघुबर दास दोनों ने पर्चा भरा

रांची/जमशेदपुर: वरिष्‍ठ भाजपा नेता व झारखंड के निवर्तमान खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयु राय ने सोमवार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। सरयु राय को अबतक भाजपा का सिम्‍बल नहीं मिला। वह अब यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि जमशेदपुर पूर्व राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रघुबर दास का पारंपरिक सीट रहा है। सोमवार को ही रघुबर ने भी पर्चा दाखिल किया। इशारे इशारे में सरयु राय ने कहा कि उनको पार्टी चुनाव चिन्‍ह नहीं दिये जाने के पीछे कारण केवल स्‍थानीय है। केंद्रीय नेतृत्‍व पर उन्‍हें अब भी भरोसा है। पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे सरयू राय ने टिकट कटने के सवाल पर कहा कि अभी तक संसदीय बोर्ड ने जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार घोषित ही नहीं किया है, यह जिलाध्यक्ष ने किया. उन्होंने कहा कि बगल में प्रदेश अध्यक्ष रहते हैं, वे कर सकते थे. उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के लोग यह कर सकते थे. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि दिल्ली से सिंबल चलता है, लेकिन प्रदेश आते-आते बदल जाता है. उन्होंने खुद को सिंबल नहीं मिलने पर कहा कि यह आने वाले समय में पता चलेगा कि कहां क्या हुआ.


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *