भगहर में हिरण का मांस, खाल बरामद

हजारीबाग/ प्रतिनिधि : प्रखंड मुख्यालय से 25 किमी दूर झारखंड-बिहार के सीमा पर जंगल-पठार के बीच बसे उग्रवाद प्रभावित भगहर में शुक्रबार को हिरण का मांस और खाल धराया। प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र रेंजर कूडो बारा ने गुप्त सूचना पर वनरक्षियों के साथ छापामारी कर करवाई किया। जिसके कारण हिरण का  मांस और खाल पकड़ा गया। रेंजर ने बताया कि हिरण मारने वाले कि पहचान की जा रही है। जानकारी के बाद वैसे असामाजिक तत्व पर कड़ी करवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छापामारी अभियान में फोरेस्टर श्याम सूंदर सिंह, वनरक्षी संटू कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार, सुखदेव यादव, राजू सिन्हा सहित कई वनकर्मी शामिल थे।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *