ranveer_deepika

शादी के लिए इटली रवाना हुए रणवीर-दीपिका

मुंबई: कोमो झील में अगले सप्ताह शादी करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शनिवार को इटली रवाना हुए। कलाकारों को यहां मुंबई हवाईअड्डे से इटली जाते हुए देखा गया। दीपिका ने भीड़ की ओर देखकर मुस्कुराई और रणवीर ने भी सबको हाथ-जोड़कर उनका प्यार स्वीकारा। 

दीपिका ने एक सफेद स्कर्ट और एक नेक स्वेटर पहनी थी जबकि रणवीर बंदगला शूट में नजर आए। उनके परिवार के सदस्यों ने हाथों में बड़े बैग ले रखे थे। 

यह दोनों ‘गोलियों की रासलीला : राम-लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और 14-15 नवंबर को शादी करेंगे। 

रणवीर-दीपिका पिछले छह साल के एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कुछ महीनों पहले ही उन्होंने अपने संबंध को सार्वजनिक किया। 


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *