women_farmers_ijrael

झारखंड के मुख्यमंत्री ने 24 महिला किसानों के पहले दल को इजरायल के लिए विदा किया

रांची: झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, चाहे खेती हो उद्योग हो, पशुपालन हो या बागवानी हर काम हमारी झारखण्ड की महिलाएं कर रही हैं। इसे देखते हुए उन्नत कृषि की जानकारी के लिए महिला कृषकों को इजरायल भेजने का फैसला किया गया। पहले चरण में अभी 24 महिलाएं जा रही है। उन्नत कृषि की तकनीक सीखकर वे अपने क्षेत्र में किसानों को नई तकनीक के बारे में जानकारी देंगी।
महिलाओं ने इजराइल भेजने के लिए मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे न केवल उन्हें नई तकनीक के बारे में जानकारी मिलेगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अधिकतर महिलाएं इससे पहले अपने गांव से बाहर निकलकर रांची भी नहीं आई थी। उनके लिए महिलाओं ने बताया कि किस प्रकार इजराइल जाने के लिए उन्होंने उत्साह के साथ अपना पासपोर्ट बनवाया। गांव और परिवार के लोग काफी आश्चर्यचकित थे। वे लोग रांची के लिए रवाना हो रही थी, तो पूरा गांव उन्हें छोड़ने बस स्टैंड तक आया था। 


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *