giridih_marandi2

झारखंड सरकार अंबानी-अड़ानी के हाथों बिक चुकी है : मरांडी

हज़ारीबाग़रोड(गिरिडीह): झारखंड सहित देश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। सरकार अंबानी-अड़ानी के हाथों बिक चुकी है। अपने 4 साल का समय भाजपा ने देश को लूटाने में बिताया है। उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो  बाबूलाल मरांडी ने सरिया ठाकुरबाड़ी स्थित शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में  अपने संबोधन में कहा।उन्होंने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार भ्रष्टाचार के मामले में  आकंठ डूबी हुई है।विधायकों की  के खरीद-फरोख्त के मामले में उन्होंने कहा कि झारखंड के कई विधायक-मंत्री  सहित  देश के बड़े नेता भी शामिल हैं। जिसका फैसला विधानसभा अध्यक्ष ने सुरक्षित रखा है।आगामी  लोकसभा चुनाव में  दिल्ली में भी सरकार बदलेगी। बेईमान लोगों को  सजा देने के लिए  जनता का साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने  जन-धन योजना  चलाया।जिसमें गांव के गरीब लोग कतार बद्ध होकर बैंकों में खाता खुलवाए।परंतु आज की तारीख में न्यूनतम जमा से कम राशि होने पर गरीबों का पैसा  बैंक काटना शुरू कर दिया है।जो  स्वतंत्र भारत में मोदी की सरकार  में पहली बार इस प्रकार प्रारंभ हुआ है।श्री मरांडी ने कहा कि  आयुष्मान भारत योजना  चलाकर नरेंद्र मोदी की सरकार ने  देश की जनता से मजाक किया है।हॉस्पिटल में  अपना इलाज करने  गरीब जाते हैं,वहां उन्हें  यह कहकर टहला दिया जाता है कि बेड खाली नहीं है।इसका एक ही कारण है सरकार  अस्पतालों को  उसका पैसा नहीं देती है।वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार गद्दी  पर आने के साथ ही 11 लाख से अधिक गरीब लोगों के राशन कार्ड को रद्द कर दिया। दर्जनों लोग भूखे मर गए।साढे 5000 विद्यालयों को  बंद कर दिया गया।जहाँ सिर्फ गरीब के बच्चे अध्ययनरत हैं। पारा शिक्षकों पर झंडा बसाया जा रहा है।भाजपा की सरकार सिर्फ कार्पोरेट घरानों को मदद पहुंचाने हेतु कानून बनायी है।देश में हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के लोग हैं। देश के लोगों का गुस्सा भाजपा सरकार पर है।जिसका गुस्सा आगामी लोकसभा चुनाव में जनता उतारेगी।उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु झाविमो का साथ दें।कार्यक्रम को पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार,गुरूसहाय महतो, रजनी कौर, नुनूलाल मरांडी, मो इकबाल,शत्रुघ्न मंडल, शोभा यादव आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा संचालन प्रखंड अध्यक्ष बाल गोविंद मंडल ने किया।इस मौके पर दर्जनों लोग पार्टी में शामिल हुए।जिन्हें श्री मरांडी ने माला पहनाकर स्वागत किया।मौके पर जयदेव चौधरी, पवन साहू,मौलाना जाहिद, जिला अध्यक्ष महेश राम,सुरेश साव,अनवर अंसारी, चिंतामणि पंडित, जसीमुद्दीन अंसारी,पवन साहू मनोज रविदास,रफीक अंसारी, प्रकाश मंडल, कुंती देवी,रामजी मंडल,सुरेश पासवान,सज्जाद अली समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *