झारखंड में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ान: JIIDCO की पहल पर ‘Tally Startup Collective’ आयोजित

रांची। झारखंड में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा राज्य के उभरते उद्यमियों को निवेशकों एवं उद्योग विशेषज्ञों से जोड़ने के उद्देश्य से झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JIIDCO) में ‘Tally Startup Collective – Ranchi Chapter’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य भर से 75 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स ने भाग लिया।

संस्थागत सहयोग और मेंटरशिप पर जोर

कार्यक्रम के दौरान JIIDCO के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार साहू और Startup Jharkhand के Chief Enabler श्री शुभम राज ने राज्य में मजबूत स्टार्टअप नेटवर्क, उद्योग जगत से जुड़ाव और संस्थागत सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला।

विशेषज्ञ मार्गदर्शन: Tally Solutions के AGM श्री गौतम चक्रवर्ती ने स्टार्टअप्स के लिए तकनीकी व व्यावसायिक समाधानों पर विचार साझा किए।

निवेश एवं फंडिंग सत्र: A Square Capital की MD सुश्री चाहत अग्रवाल, VC Grid के श्री कुमार धीरज, एंजेला इन्वेस्टर श्री पंकज सोनी तथा SanchiConnect के VP श्री विजय बावरा ने फाउंडर्स को बिजनेस विस्तार, फंडिंग और प्रभावी पिचिंग के गुर सिखाए।

5 चयनित स्टार्टअप्स को मिला 1:1 पिच का अवसर

आयोजन का मुख्य आकर्षण ‘1:1 Investor Pitch Session’ रहा, जिसमें झारखंड के 5 चयनित स्टार्टअप्स को सीधे निवेशकों के समक्ष अपना बिजनेस मॉडल प्रस्तुत करने और मूल्यवान फीडबैक प्राप्त करने का मौका मिला।

Tally Solutions, SanchiConnect, Startup Jharkhand और JIIDCO के इस साझा प्रयास ने राज्य में सरकार, उद्योग और निवेशकों के बीच एक मजबूत समन्वय स्थापित करने का काम किया है, जिससे झारखंड के स्टार्टअप इकोसिस्टम को एक नई दिशा मिलेगी।

IPRD Jharkhand Avatar