azamkhan2

मुसलमानों को पाकिस्तान न जाने की सजा मॉब लिंचिंग के रूप में मिल रही : आजम

लखनऊरामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां ने कहा कि भारत में मुसलमानों को 1947 के बंटवारे में पाकिस्तान न जाने की सजा मॉब लिंचिंग के रूप में मिल रही है। आजम खां ने देश में मॉब लिंचिंग की आलोचना करते हुए इसे देश बंटवारे के वक्त मुसलमानों के पाकिस्तान न जाने से जोड़ा है। आजम खां ने कहा है कि मुसलमान 1947 के बाद भी सजा काट रहे हैं। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो हैं, सजा तो भुगतेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों से मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा की गई मारपीट) को लेकर रामपुर से सांसद आजम खां ने एक बड़ा बयान दिया है। आजम खां ने कहा कि जो भी होगा मुस्लिमों को उसे भुगतना होगा। अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले आजम खां यही नहीं रुके और उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं गये। यह तो मौलान आजाद, जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल और राष्ट्रपिता बापू से पूछिए। उन्होंने मुस्लिमों से क्या वादे किये थे। आजम खां ने कहा कि हमारे पूर्वज क्यों नहीं गए पाकिस्तान। उन्होंने भारत को अपना वतन माना। उन्हें अब इस वतनपरस्ती की सजा तो मिलेगी और वो सहेंगे। उन्होंने ने कहा कि बापू (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी) की मार्मिक अपील पर मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए थे। बापू ने मुसलमानों से कहा था कि ये देश तुम्हारा है, अगर बंटवारा बाकी के मुसलमान भी चाहते तो देश की ये शक्ल नहीं होती।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *