विश्व शेर दिवस पर सांसद परिमल नथवाणी ने जारी की ‘गिर की अमूल्य धरोहर’ वृत्तचित्र

नई दिल्ली/गुजरात: विश्व शेर दिवस (10 अगस्त 2026) के अवसर पर राज्यसभा सांसद और वन्यजीव प्रेमी श्री परिमल नथवाणी ने एशियाई सिंहों के संरक्षण पर आधारित अपनी नई वृत्तचित्र ‘गिर की अमूल्य धरोहर’ जारी की। यह वृत्तचित्र गिर के समृद्ध पारिस्थितिक महत्व, एशियाई सिंहों की संरक्षण यात्रा, और शावकों के पालन-पोषण में शेरनियों की अहम भूमिका को प्रमुखता से दर्शाती है।

सफल संरक्षण यात्रा: वृत्तचित्र में स्थानीय मालधारी समुदाय के साथ पीढ़ियों से चले आ रहे सह-अस्तित्व, वन अधिकारियों, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और ट्रैकर्स के प्रयासों को उजागर किया गया है।

सिंहों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि: पिछले एक दशक में एशियाई सिंहों की आबादी में 70% से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2025 में इनकी कुल संख्या बढ़कर 891 हो गई है (जिसमें 330 वयस्क शेरनियां शामिल हैं)।

विचरण क्षेत्र का विस्तार: सिंहों का प्राकृतिक निवास क्षेत्र अब लगभग 35,000 वर्ग किमी (सौराष्ट्र के 11 जिलों की 58 तहसीलें) में फैल चुका है। ‘बरडा’ क्षेत्र एशियाई सिंहों के दूसरे घर के रूप में उभर रहा है।

परिमल नथवाणी का संदेश: श्री नथवाणी ने कहा कि एशियाई सिंहों के संरक्षण की यह ऐतिहासिक सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वनकर्मियों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सिंहों के प्राकृतिक व्यवहार और उनके विस्तार के लिए मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उल्लेखनीय है कि श्री परिमल नथवाणी संसद की ‘पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी स्थायी समिति’ के सदस्य हैं और पिछले 35 वर्षों से गिर के संरक्षण प्रयासों से निकटता से जुड़े हुए हैं।