दिल्ली/रांची: झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने राज्य में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों की समस्याओं का संवाद के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालने की अपील की है।
राज्यसभा सांसद ने अपनी पोस्ट में लिखा:
“मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार से ईमानदारी से अनुरोध करता हूं कि वे छात्रों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें। मेरा दृढ़ विश्वास है कि बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान ही हमारे युवा अभ्यर्थियों की आकांक्षाओं की रक्षा करने का सबसे अच्छा तरीका है।”
संवाद और शांतिपूर्ण समाधान पर जोर
सांसद परिमल नथवानी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य के युवा और छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं, नियुक्ति प्रक्रियाओं और अन्य शैक्षणिक मुद्दों को लेकर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य और उनकी आकांक्षाओं को सुरक्षित रखने के लिए गतिरोध की जगह ‘संवाद और सहमति’ का रास्ता अपनाया जाना चाहिए।
राजनीतिक और सामाजिक हलकों में परिमल नथवानी के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सीधे राज्य के युवाओं के हित और उनकी मांगों का समर्थन किया है।
Earnestly request Hon’ble CM Shri Hemant Soren and the Jharkhand government to sympathetically consider the demands of the students. I strongly believe that, A peaceful resolution through dialogue is the best way forward to protect the aspirations of our young candidates.…— Parimal Nathwani (@mpparimal) August 11, 2026
Earnestly request Hon'ble CM Shri Hemant Soren and the Jharkhand government to sympathetically consider the demands of the students. I strongly believe that, A peaceful resolution through dialogue is the best way forward to protect the aspirations of our young candidates.…
— Parimal Nathwani (@mpparimal) August 11, 2026

Leave a Reply