सांसद नथवानी ने मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन को जन्‍मदिन की बधाई दी

रांची: झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन के जन्‍मदिन पर देश भर से नेताओं के बधाई संदेश आ रहे हैं। इसी अवसर पर झारखंड से राज्‍यसभा सांसद परिमल नथवानी ने अपने विभिन्‍न सोशल मीडिया पोस्‍ट द्वारा श्री सोरेन को जन्‍मदिन की बधाई दी है। अंग्रेजी में भेज गये पोस्‍ट में नथवाणी ने लिखा: Warm birthday wishes to Hon’ble Chief Minister of Jharkhand, Shri Hemant Soren. Wishing you good health, happiness, and prosperity. (झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करता हूँ।)