आदित्य विक्रम जायसवाल ने नई दिल्ली में प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष मधु यास्की गौड़ से की मुलाकात

नई दिल्ली/रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने नई दिल्ली में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष मधु यास्की गौड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रोफेशनल्स कांग्रेस की पूर्व रिसर्च को-ऑर्डिनेटर इशिका शर्मा भी मौजूद रहीं।

मुलाकात के दौरान आदित्य विक्रम जायसवाल ने झारखंड में प्रोफेशनल्स कांग्रेस को पंचायत स्तर तक विस्तारित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार ‘विजन डॉक्यूमेंट’ राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में संगठन द्वारा अब तक चलाए गए कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में झारखंड के डॉक्टरों, इंजीनियरों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, सीए, आईटी प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं जैसे पेशेवर वर्गों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। जायसवाल ने आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक ढांचे को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने के लिए अपनी कार्ययोजना साझा की।

admin Avatar