राँची: जेएलकेएम नेता सह प्रमुख आंदोलनकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो का सदर अस्पताल, राँची में दूसरे दिन भी इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बुखार, उल्टी एवं लगातार हो रही दस्त की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लिवर फंक्शन एवं पाचन तंत्र को पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। लगातार लंबे समय तक चले संघर्ष, अनशन-धरना एवं 24 जिलों की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान लगातार खड़े रहने, समय पर खान-पान नहीं होने तथा पर्याप्त आराम नहीं मिलने के कारण शरीर काफी कमजोर हो गया है।
डॉक्टरों ने सख्त हिदायत दी है कि फिलहाल पर्याप्त आराम, समय पर खान-पान एवं नियमित उपचार बेहद जरूरी है। चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
देवेन्द्र नाथ महतो ने सभी साथियों, शुभचिंतकों एवं झारखंडवासियों से अपील की गई है कि वे उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ एवं आशीर्वाद बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौरान साथियों और झारखंड की जनता से मिला प्यार, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। एक विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी गई है।

Leave a Reply