रांची: तीसरी बार झारखंड से राज्यसभा सांसद चुने गये परिमल नथवानी एकबार फिर से राज्य के वंचितों, कमजोर वर्गां के उत्थान में कमर कस रहे हैं। उन्होंने अपने एक ताजा पोस्ट में एक्स पर एक भावुक संदेश पोस्ट करते हुस अपने पुरान दिनो को याद किया है और एक वीडियो भी साझा किया है। वह कहते हैं, एक ‘आदर्श गांव’ केवल ईंट और पत्थर की इमारतों से नहीं बनता, बल्कि वहां के लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से बनता है। राज्यसभा सांसद के रूप में मेरे पिछले कार्यकालों के दौरान, ‘सांसद आदर्श ग्राम योजना’ के अंतर्गत जराटोली-बड़ाम और चुटू पंचायत (झारखंड) में विकास की एक नई नींव रखी गई। सड़क निर्माण से लेकर डीप बोरिंग, स्वास्थ्य उपकेंद्र, वातानुकूलित एंबुलेंस और युवाओं के लिए डिजिटल शिक्षा तक—हमने यह सुनिश्चित किया कि ग्रामीण जीवन अधिक सुगम, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बने। झारखंड के विकास के प्रति हमारा यह सफर यूं ही निरंतर जारी है।
एक 'आदर्श गांव' केवल ईंट और पत्थर की इमारतों से नहीं बनता, बल्कि वहां के लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से बनता है। राज्यसभा सांसद के रूप में मेरे पिछले कार्यकालों के दौरान, 'सांसद आदर्श ग्राम योजना' के अंतर्गत जराटोली-बड़ाम और चुटू पंचायत (झारखंड) में… pic.twitter.com/hmFzLu0deB
— Parimal Nathwani (@mpparimal) August 20, 2026

Leave a Reply