रांची: शहर के अंजुमन प्लाजा हॉल में ‘आम जनता हेल्पलाइन’ की ओर से एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सादे लेकिन भव्य कार्यक्रम में समाज के होनहार हाफिज, आलिम और उर्दू विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले लगभग 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मौजूद मुफ्ती, उलेमा, इमामों और वरिष्ठ समाजसेवियों के हाथों सभी मेधावी युवाओं को स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
समारोह में बतौर अतिथि शामिल हुए लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा, “यह आयोजन पूरी तरह से नेक इरादे और अपने दम पर किया गया एक शानदार प्रयास है। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने और सम्मानित होने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है।”
इस सफल और सराहनीय आयोजन के लिए मोहम्मद नौशाद ने ‘आम जनता हेल्पलाइन’ की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने मंच पर ही संस्था से जुड़े एजाज गद्दी, फिरोज जिलानी और जसीम सहित अन्य प्रमुख सदस्यों को अंगवस्त्र (शॉल) ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और भविष्य में भी ऐसे ही सामाजिक कार्यों को जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply