गिरिडीह : महिला मुखिया व प्रमुख को राष्ट्रीय अवार्ड

:: कमलनयन ::

गिरिडीह: बिरनी के कपिलो पंचायत की महिला मुखिया इंदू देवी एवं सरिया के प्रमुख रामपति वर्मा को केंद्र सरकार ने बुधवार की रात दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण अवार्ड से नवाजा है। नेशनल एग्रीकल्चर साइंस भवन म्यूजियम दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में देश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह अवार्ड दिया है। दोनों को पुरस्कार के रूप में अपने पंचायत व प्रखंडों के विकास के लिए क्रमश: 12 लाख एवं 25 लाख रुपये केंद्र सरकार देगी। राज्य सरकार भी अपनी ओर से दोनों को पुरस्कार के रूप में राशि देगी। समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे लेकिन व्यस्तता के कारण वे इसमें शरीक नहीं हो सके। कृषि मंत्री के अलावा कृषि सचिव अमरजीत सिन्हा, अपर सचिव संजय सिंह, संयुक्त सचिव संजीव कुमार ने भी समारोह को संबोधित किया। इंदू देवी अपने छोटे बच्चे व पति के साथ समारोह में शरीक हुईं। कपिलो पंचायत का कायापलट करने पर उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। देशभर के ढ़ाई लाख जिला परिषद अध्यक्ष, प्रमुख एवं मुखिया में से 246 प्रतिनिधियों को विभिन्न कैटेगरी के तहत पुरस्कृत किया गया है। पंचायत प्रतिनिघियों को राष्ट्रीय सम्मान दिये जाने पर सरिया ,और कपिलों में जश्न का माहोल है।

Sections

Add new comment