कांग्रेस के बैंक अकाउंट्स पर लगाई फ्रीज हटाई गई, IT ट्रिब्यूनल ने दी बड़ी राहत
चुनाव से पहले फंसी कांग्रेस को राहत मिली है। 16 फरवरी को सुबह खबरें थी कि केंद्र सरकार के आयकर विभाग ने 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है(Youth Congress accounts frozen)। हालांकि अब IT ट्रिब्यूनल ने कांग्रेस के खातों पर रोक बुधवार तक हटा दी है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी के खातों पर रोक बुधवार तक हटा दी गई है। तन्खा ने बताया कि अकाउंट फ्रीज होने के बाद उन्होंने दिल्ली में आईटीएटी बेंच के समक्ष कांग्रेस का पक्ष रखा। कोर्ट ने उनकी बात सुनी। उन्होंने कोर्ट से कहा कि उनके पास सबूत हैं और उन्हें