घाघरा व बिशुनपुर थाना क्षेत्र में हुई बलात्कार की घटना में पांच दुष्कर्मी गिरफ्तार

Approved by Anonymous (not verified) on Tue, 01/08/2019 - 09:48

घाघरा थाना क्षेत्र में हुई अलग- अलग बलात्कार की दो घटनाओं में चौबीस घंटे में आरोपी पकड़े गए- एसपी गुमला।

 

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र में हुई दो बलात्कार की घटना में पुलिस की दबिश से 24घंटे के अन्दर ही चार आरोपी गिरफ्तार किएं गए वही बिशुनपूर थाना क्षेत्र में भी करीब एक माह पूर्व हुई बलात्कार का एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। गुमला एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने सभी आरोपी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश करते हुए कहा कि घाघरा थाना क्षेत्र कांड़ संख्या02/2019दिनांक6जनवरी बड़काडीह में हुई बलात्कार का आरोपी जोगिया उरांव      एवं घाघरा थाना क्षेत्र कांड़ संख्या3/2019को6 जनवरी को हुई नाबालिक से दुष्कर्म की घटना में आरोपी राजकुमार उरांव, विपुल उरांव, व संदीप उरांव की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस अभियान में एक माह पूर्व बिशुनपुर थाना क्षेत्र में हुए बलात्कार की घटना का आरोपी चरकू यादव उर्फ रामधनी यादव को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि घाघरा थाना क्षेत्र के दोनों कांड़ो के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जो पुलिस टीम गठित की गई थी उसमें पुलिस निरिक्षक देवेंद्र कुमार वर्मा,गुमला अंचल के नेतृत्व में पुलिस अवर निरिक्षक उपेन्द्र कुमार महतो, थाना प्रभारी घाघरा पु.अ.नि.रामविनय यादव, एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Tags

Add new comment