शर्मनाक: रेप पीडि़ता और रेपिस्‍ट को एक ही रस्‍सी में बांधकर जुलूस निकाला!

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

घटना मध्‍यप्रदेश की है। वहां अलीराजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्‍कर्म हुआ। घरवालों ने बलात्‍कारी को पकड़ लिया। सजा दिलाने गांव के प्रमुख लोगों से मिले। लेकिन गांव के उन बदमिजाज हुक्‍मरानों ने नया खेल कर दिया। पीडि़त लड़की और युवक को वहां के आवारा लड़कों के हिस्‍से सौंप दिया। उन बेशर्म लड़कों ने दोनों को एक रस्‍सी में बांधा और गांव भर में जुलूस निकाल घुमाया गया। उस दौरान उन दोनों की पिटाई भी करते रहे। बीच बीच में उन बहसी युवकों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाये। यहीं नहीं उन्‍होंने अपने इस कुकृत्‍यों का वीडियो भी बना डाला और इंटरनेट पर जारी कर दिया। वीडियो वायरल होते ही स्‍थानीय प्रशासन की नींद खुली। 

प्राप्‍त पूरी जानकारी के अनुसार जोबट थाना के छोटी खट्टाली गांव में एक 23 वर्षीय शादीशुदा युवक उस नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा रखा था। उसके साथ दुष्‍कर्म करता रहा था। इसी क्रम में घरवालों ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया था। इधर जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 
पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। पहली प्राथमिकी दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ  धारा 376 के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई है तो दूसरी युवती के परिजनों के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्यवाही की है। इस मामले में छह अन्‍य को भी गिरफ्तार किया गया है। 

Sections

Add new comment