छठ तालाब में हुआ विस्फोट, बच्चे का उड़ा हाथ, हालत गंभीर 

गिरिडीह: सरिया थाना क्षेत्र के सरिया बाजार स्थित प्रसिद्ध राय तालाब (छठ घाट) पर सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे अचानक जबरदस्त विस्फोट हुआ। जिससे वहां खेल रहा एक बच्चा के दाहिने हाथ की उंगलियां उड़ गई। वहीं पैर, मुंह आदि जख्मी हो गए। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग दौड़कर गए। वहां बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बगोदर भेज दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त घायल बच्चा चंद्रमारणी गांव के सूरज मंडल (10) पिता पूरन मंडल राय तालाब स्थित छठ पूजा हेतु बनाए गए घाट के पास खेल रहा था। अचानक विस्फोट हुआ। जिसके कारण उसके दाहिने हाथ काफी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहां विस्फोट हुआ वहां से 20 फुट दूर में जाकर वह बच्चा गिरा।वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना में कार्यरत सहायक अवर निरीक्षक पूनई उरांव पहुंचे तथा घटना से संबंधित जायजा लिया।घटना स्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार को छठ महापर्व का पहला अर्घ्य दान किया जाएगा।जिसे लेकर घाट का निर्माण किया गया है। वहीं कुछ असामाजिक तत्व के लोग त्यौहार में विघ्न डालने हेतु विस्फोटक पदार्थ को छठ घाट में मिट्टी के नीचे दबा दिए होंगे। जहां वह अचानक विस्फोट कर गया। तथा वहां खेल रहा बच्चा उसकी चपेट में आ गया।वहीं सअ नी पुन्नई उरांव ने कहा कि संभावना है कि बच्चा पटाखा बम फोड़ रहा होगा। इसी बीच हाथ में वह उड़ गया। जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। वहीं घटनास्थल पर मिट्टी के कलश के टुकड़े तथा उक्त घायल बच्चे के हाथ का मांस-हड्डियां जहां तहां छितराई हुई थी।बताया जाता है कि घायल बच्चा संत मैरी पब्लिक स्कूल में तृतीय वर्ग का छात्र है। इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं परिवार केे लोग घटना को लेकर काफी चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने उक्त घायल छात्र के जल्दी स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से किया है।

- रिपोर्ट : कमल नयन

Sections
Tags

Add new comment