भाजपा मेरे बारे में भ्रम फैला रही है: झारखंड के विधायक पत्रलेख

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

देवघर: कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख ने अपने बीजेपी में शामिल होने की खबरों को भ्रामक व अफवाह करार दिया है। देवघर जिले के जरमुंडी विधानसभा के विधायक पत्रलेख ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा यह दुष्‍प्रचार कर रही है कि मैं उसके संपर्क में था, जो बिल्‍कुल ख्‍याली पुलाव है। मैं कभी भी भाजपा के संपर्क में नही रहा। संगठन को तोड़ने की साजिश भाजपा कर रही है।

पत्रलेख ने कहा कि वे कांग्रेस के थे, हैं और हमेशा रहेंगे। सोशल मीडिया व अन्य टीवी चैनलों में चलायी जा रही खबरों को उन्होंने पूरी तरह से नकार दिया है। बीजेपी द्वारा साजिश के तहत इनके संगठन को तोड़ने की कवायद की जा रही है। विधायक ने कहा कि जिस समय राहुल गांधी रांची आए थे, उस वक्त के बीमार थे व रांची नहीं पहुंच पाए। इसी के बाद से इनके भाजपा के जाने की अटकलें लग रही थीं। बादल पत्रलेख ने स्पष्ट किया कि वे कभी भी कांग्रेस नही छोड़ेंगे। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि अटकलों के मद्देनजर कम से कम एक बार उनका पक्ष जरुर ले लिया जाए।

Add new comment