बिहार के शिक्षा मंत्री ने ‘रामचरितमानस’ और ‘मनुस्मृति’ को समाज को बांटने वाला बताया

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

नई दिल्ली: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा ‘रामचरितमानस’ और ‘मनुस्मृति’ को लेकर दिए गए एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि ये ग्रंथ समाज को बांटते हैं.
इतना ही नहीं समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को अपने बयान को दोहराते हुए उन्होंने दावा किया कि ‘रामायण’ पर आधारित रामचरितमानस ‘समाज में नफरत फैलाती है’.
उन्होंने यह भी कहा कि रामचरितमानस के कुछ हिस्से कुछ जातियों के खिलाफ भेदभाव का प्रचार करते हैं.

Sections

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन हुए पूरे

Approved by admin on Fri, 12/16/2022 - 18:42

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि यात्रा अब भी जारी है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने लोगों से जुड़े मुद्दों को उजागर किया है।

 उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की छवि को खराब करने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोशिश को भी हमने बर्बाद कर दिया है।" वहीं, कांग्रेस महासचिव (संगठन) ने इस बात पर भी जोर दिया कि यात्रा का संदेश 26 जनवरी से पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले एक अन्य अभियान के माध्यम से फैलाया जाएगा।

Sections

डिजिटल मीडिया के नियमन के लिए अलग कानून बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं: केंद्र

Approved by admin on Fri, 12/16/2022 - 18:02

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

नई दिल्ली: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि डिजिटल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक अलग कानून बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्री ने कहा, डिजिटल मीडिया को विनियमित करने के लिए एक अलग कानून बनाने का कोई प्रस्ताव फिलहाल सरकार के विचाराधीन नहीं है।

Sections

राजशाही विरोधी नेहरू महाराजाओं से घृणा करते थे

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

नई दिल्ली। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के राजाओं के प्रति अपनी तिरस्कार की भावना कभी नहीं छिपाई। उनकी सोने का पानी चढ़ा और खाली सिर वाले महाराजाओं और नवाबों से घृणा किसी से छुपी नहीं है। स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू के योगदान और राजकुमारों के प्रति उनकी नफरत को कम करके आंकना भी ठीक नहीं। मणिशंकर अय्यर ने 'ओपन' मैगजीन में संदीप बामजई की किताब 'प्रिंसेस्तान: हाउ नेहरू, पटेल एंड माउंटबेटन मेड इंडिया' की समीक्षा करते हुए, पुस्तक से बड़े पैमाने पर उद्धृत करते हुए कई बातें लिखी।

Sections

मोरबी पुल हादसे में डेढ़ सौ लोग मरे!

Approved by admin on Mon, 10/31/2022 - 20:55

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की है। हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच मामले की जांच के लिए सोमवार को घटनास्थल पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) भी पहुंची।

हादसे में 190 से अधिक मौतों की खबर है। जब यह पुलि टूटा, तब उस पर 500 से अधिक लोग चढ़े हुए थे। मोरबी की पहचान यह ब्रिज 143 साल पुराना बताया जाता है। यह 1.25 मीटर (4.6 फीट) चौड़ा है। लंबाई 233 मीटर (765 फीट) थी। 

Sections
Tags

बेटी हनीप्रीत अब रूहानी दीदी के नाम से जानी जाएगी : राम रहीम

Approved by admin on Wed, 10/26/2022 - 19:15

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

हरियाणा की सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राह रहीम विवादों में हैं। बागपत के बरनावा आश्रम में राम रहीम रह रहे हैं और जब से जेल से बाहर निकले हैं तब से एक के बाद एक खबरों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। पहले भाजपा नेताओं को आशीर्वाद दिया, दिवाली के मौके पर म्यूजिक वीडियो रिलीज किया और अब बेटी हनीप्रीत का नाम भी बदल दिया है।

Sections

सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं

Approved by admin on Thu, 10/06/2022 - 18:31

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार, 6 सितंबर यानी आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’में हिस्सा लिया. उन्होंने कर्नाटक में मंड्या जिले के पांडवपुरा नगरपालिका क्षेत्र से ये यात्रा शुरू की. इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी और कांग्रेस के दूसरे बड़े नेता उनके साथ मौजूद रहे. उनका कहना है कि सोनिया गांधी दो घंटे तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहीं.

Sections
Tags

नोबेल शांति पुरस्‍कार की दौड़ में मोहम्‍मद जुबैर और प्रतीक सिन्‍हा

Approved by admin on Wed, 10/05/2022 - 21:09

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

ऑल्ट न्यूज के संस्थापक प्रतीक सिन्हा और फैक्ट-चेकर्स मोहम्मद जुबैर इस साल नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के दावेदारों में शामिल हैं. यह दावा अमेरिकी पत्रिका टाइम की रिपोर्ट में किया गया है. रायटर्स के सर्वेक्षण में जुबैर और प्रतीक के नाम दावेदारों में सबसे आगे है. इस साल का नोबेल पुरस्कार शुक्रवार को नार्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाएगा.

Sections

टाटा दे रही है 1898 आदिवासी बालाओं को रोजगार, अर्जुन मुन्‍डा ने हरी झंडी दिखाई

Approved by admin on Wed, 09/28/2022 - 09:12

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

रांची:  टाटा समूह की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए बदनाम झारखंड के खूंटी, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले में स्पेशल रिक्रूटमेंट कैंप लगाकर 1898 लड़कियों को रोजगार देने का निर्णय लिया है। पहले बैच में चुनी गई 822 लड़कियों को मंगलवार को स्पेशल ट्रेन से रांची के हटिया स्टेशन से तमिलनाडु के हुसूर के लिए रवाना किया गया। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

Sections

ब्रिटेन में नए युग की शुरुआत, नए सम्राट बने किंग चार्ल्स-3

Approved by admin on Sat, 09/10/2022 - 20:11

:: न्‍यूज मेल डेस्‍क ::

किंग चार्ल्‍स थ्री :  ब्रिटेन में नए युग का आगाज हो गया है। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के दो दिन बाद उनके बेटे चार्ल्स-3 को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया है। इतिहास में पहली बार टेलीविजन पर ऐतिहासिक समारोह में किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी हुई। इसके साथ ही उनकी पत्नी कैमिला क्वीन कंसोर्ट चुनी गईं।  

सेंट जेम्स पैलेस में एक ऐतिहासिक समारोह में शनिवार को किंग चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का सम्राट घोषित किया गया। मां एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से पूर्व वह ब्रिटेन के प्रिंस थे, शनिवार को उनकी ताजपोशी की औपचारिक घोषणा की गई। 

Sections